Who are New EC Sukhbir Sandhu and Gyanesh Kumarॽ कौन हैं ज्ञानेश कुमार और बलविंदर संधू जो बनाये गये देश के नए चुनाव आयुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 03 सदस्यीय चयन समिति ने दो निर्वाचन आयुक्त के खाली पदों पर भर्ती के लिए नामों पर मुहर लगा दी। चयन समिति द्वारा रिटायर्ड आई०ए०एस० अधिकारी ज्ञानेश कुमार गुप्ता एवं सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त (EC Sukhbir Sandhu and Gyanesh Kumar) नियुक्त कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय के फरवरी में सेवानिवृत्त एवं हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफे के कारण 02 निर्वाचन आयुक्तों के पद खाली हो गये थे। आइए विस्तार से दोनों नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू के बारे जानते हैंः–

सेवा निवृत्त आई०ए०एस० श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता कौन हैंॽ

ज्ञानेश कुमार गुप्ता केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के वक्त ज्ञानेश कुमार ही केंद्रीय गृह मंत्रालय में कश्मीर डिविजन के प्रमुख थे। बादे में इनका स्थानान्तरण सहकारिता मंत्रालय में सचिव के रुप में किया गया। ज्ञानेश कुमार ने अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय में काम किया है। वे 31 जनवरी, 2024 को रिटायर हुए।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

कौन है डॉ. सुखबीर सिंह संधु ?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु को नए चुनाव आयुक्त के रुप में चयनित किया गया है। सुखबीर सिंह संधू 1998 बैच के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। सुखबीर सिंह संधू को मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी के समय मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था‚ इससे पहले वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन०एचए०आई०) के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा कर चुके हैं। संधू ने अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS‚ गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से इतिहास में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। साथ ही उनके पास एक कानून की डिग्री भी है।

डॉ. सुखबीर सिंह संधु ने अपनी उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवा की थी। सुखबीर सिंह संधू को पंजाब के लुधियाना नगर निगम के आयुक्त के रूप में सेवा करते समय राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा सुखबीर सिंह संधु को जनगणना 2001 में किये गये कार्यों के लिये भी राष्ट्रपति मेडल भी प्राप्त हुआ था।

यह भी पढ़ें -:

Leave a Comment