Nagina Loksabha Seat 2024: कितनी संपत्ति के मालिक हैं आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर

Nagina Loksabha Seat 2024– लोकसभा निर्वाचन 2024 की नामांकन प्रक्रिया का प्रारम्भ हो चुका है। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पहले यह तय माना जा रहा था कि चंद्रशेखर आजाद रावण नगीना लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं‚ लेकिन बात न बन सकी। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है।

चंद्रशेखर आजाद रावण इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने गोरखपुर नगरीय विधानसभा सीट से 2022 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। वह दलितों‚ पिछड़ों की एक मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं और कहीं भी दलितों‚ पिछड़ों के साथ भेद–भाव या अत्याचार होता है‚ वहाँ चन्द्रशेखर बुलन्द आवाज बनकर खड़े रहते हैं।

आइये जानते हैं कि चन्द्रशेखर की सम्पत्ति के बारे मेंः–

कितनी संपत्ति के मालिक हैं आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में दाखिल किये गये नामांकन पत्र के अनुसार चन्द्रशेखर एवं उनकी पत्नी की सम्पत्ति का विवरण निम्नवत् हैंः–

चंद्रशेखरवंदना कुमारी
नकदी1800012000
बैंक खाते में जमा26369.74एक खाते में 84307.00
दूसरे खाते में 318617.50
आभूषणसोना मु० 196000 रु०सोना मु० 1960000
कुल सम्पत्ति240369.742374924.50

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में दाखिल किये गये नामांकन पत्र के अनुसार चन्द्रशेखर एवं उनकी पत्नी की सम्पत्ति का विवरण निम्नवत् हैंः–

चंद्रशेखरवंदना कुमारी
नकदी1800015000
बैंक खाते में जमाएक खाते में 193487.42
दूसरे खाते में 926.84
एक खाते में 109139.40
दूसरे खाते में 321859.71
आभूषणसोना मु० 300000 रु०सोना मु० 2400000
राष्ट्रीय बचत योजना,
डाक बचत, बीमा योजना
काई नहींएल०आई०सी० बीमा पॉलिसी मु० 28168.00
कुल सम्पत्ति512414.262859169.11

इसके अतिरिक्त चन्द्रशेखर द्वारा दोनों निर्वाचन में दालिख किये गये नामांकन में .205 हे0 कृषि भूमि भी दर्शायी गयी है।

Leave a Comment