Site icon शायरी अड्डा

51 Ambedkar Quotes in Hindi

bhimrao ambedkar ke kathan

Ambedkar quotes

51 Ambedkar Quotes in Hindi के इस आर्टिकल में हम आपको संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर द्वारा समाज के नाम कहे गये उनके विचारों को एकत्र कर प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही अम्बेडकर जी के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को भी प्रस्तुत कर रहे हैं। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का मूल नाम भीमराव था। उनके पिताश्री रामजी वल्द मालोजी सकपाल महू में ही मेजर सूबेदार के पद पर एक सैनिक अधिकारी थे। अपनी सेवा के अंतिम वर्ष उन्‍होंने और उनकी धर्मपत्नी भीमाबाई ने काली पलटन स्थित जन्मस्थली स्मारक की जगह पर विद्यमान एक बैरेक में गुजारे। सन् 1891 में 14 अप्रैल के दिन जब रामजी सूबेदार अपनी ड्यूटी पर थे, 12 बजे यहीं भीमराव का जन्म हुआ। कबीर पंथी पिता और धर्मपरायण माता की देख–रेख में इसका आरंभिक जीवनकाल अनुशासित रहा।

अम्बेडकर ने कानून की डिग्री, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, एक विद्वान के रूप में ख्याति प्राप्त की और जाति व्यवस्था, अछूतों में सबसे कम राजनीतिक अधिकारों और सामाजिक स्वतंत्रता के लिए अभियान चलाया।

1927 में डॉ अम्बेडकर ने महाराष्ट्र के महाड में एक मार्च का आयोजन और नेतृत्व किया, जिसने अंततः अछूत लोगों के लिए समान अधिकारों को स्थापित करने में मदद की, जिन्हें चावदार झील के पानी को छूने या पीने की अनुमति नहीं थी। डॉ अंबेडकर का 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया और 1990 में मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

बाबा साहेब अम्बेडकर के 51 अनमोल विचार

Ambedkar Quotes in Hindi 

शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।

मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूँ, जो महिलाओं ने हासिल की है।

पति – पत्नी के बीच का सम्बन्ध घनिष्ठ मित्रों के सम्बन्ध के सामान होना चाहिए।

मनुवाद को जड़ से समाप्‍त करना मेरे जीवन का प्रथम लक्ष्‍य है।

बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का महत्वपूर्ण लक्ष्य होना चाहिए।

B R Ambedkar Thoughts in Hindi

एक इतिहासकार सटीक, ईमानदार और निष्‍पक्ष होना चाहिए।

स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है।

अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।

संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्‍यम है।

धर्म मनुष्य के लिए बना है न कि मनुष्य धर्म के लिए।

Babasaheb Ambedkar Quotes Hindi

51 Ambedkar Quotes in Hindi

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।

देश के विकास के लिए नौजवानों को आगे आना चाहियें।

जो झुक सकता है वो झुका भी सकता है।

मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।

यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा।

BR Ambedkar Quotes

51 Ambedkar Quotes in Hindi

ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है।

महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्‍य नहीं है।

भाग्य में नहीं, अपनी शक्ति में विश्वास रखो।

यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।

BR Ambedkar Suvichar

आप स्वाद को बदल सकते हैं पर जहर को अमृत में परिवर्तित नही किया जा सकता।

संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन का एक माध्‍यम है।

अच्छा दिखने के लिए नहीं बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।

देश के विकास से पहले अपनी बुद्धि के विकास की आवश्यकता है।

Dr. BR Ambedkar Quotes

हमारे संविधान में मत का अधिकार एक ऐसी ताकत है जो कि किसी ब्रह्मास्त्र से कही अधिक ताकत रखता है।

निहित स्वार्थों को तब तक स्वेच्छा से नहीं छोड़ा गया है जब तक कि मजबूर करने के लिए पर्याप्त बल ना लगाया गया हो।

शिक्षा महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी पुरुषों के लिए।

मन का संवर्धन मानव अस्तित्व का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए।

उदासीनता सबसे खतरनाक बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के अनमोल विचार

देश के विकास से पहले हमें अपनी बुद्धि के विकास की आवश्यकता है।

न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।

हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।

मैं राजनीतिक सुख भोगने नहीं बल्कि नीचे दबे हुए अपने भाईओं को अधिकार दिलाने आया हूँ।

Dr. Ambedkar Quotes Hindi

हो सकता है कि समानता एक कल्पना हो, पर विकास के लिए यह ज़रूरी है।

मेरी प्रशंसा और जय-जय कार करने से अच्छा है, मेरे दिखाये गए मार्ग पर चलो।

भाग्य से ज्यादा अपने आप पर विश्वास करो। भाग्य में विश्वास रखने के बजाय शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

आप स्वाद को बदल सकते हैं परन्तु जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है।

अम्बेडकर के सामाजिक विचार

धर्म पर आधारित मूल विचार व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास के लिए एक वातावरण बनाना है।

शिक्षा वो शेरनी है‚ जो इसका दूध पिएगा वो दहाड़ेगा।

हिंदू धर्म में, विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

अगर मुझे लगा कि मेरे द्वारा बनाये गए संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो सबसे पहले मैं इसे जलाऊंगा।

यदि हमें अपने पैरों पर खड़े होना है, अपने अधिकार के लिए लड़ना है, तो अपनी ताकत और बल को पहचानो, क्योंकि शक्ति और प्रतिष्ठा संघर्ष से ही मिलती है।

BR Ambedkar Thoughts

हालांकि मैं एक हिंदू पैदा हुआ था‚ लेकिन मैं सत्य निष्ठा से आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं हिन्दू के रूप में मरूंगा नहीं।

मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें, जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेंगी। उस दिन मेरे इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता है।

इस पूरी दुनिया में गरीब वही है, जो शिक्षित नहीं है। इसलिए आधी रोटी खा लेना, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाना।

ज्ञानी लोग किताबों की पूजा करते हैं, जबकि अज्ञानी लोग पत्थरों की पूजा करते हैं।

BR Ambedkar Slogan

समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं।

संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं हैं जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।

क़ानून और व्यवस्था, राजनीतिक शरीर की दवा है। जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा ज़रूर दी जानी चाहिए।

जो धर्म जन्‍म से एक को श्रेष्‍ठ और दूसरे को नीच बताये वह धर्म नहीं, गुलाम बनाए रखने का षड़यंत्र है।

यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं, तो सभी धर्मों के धर्मग्रंथों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।

आपका सहयोग- 

दोस्‍तों मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल 51 Ambedkar Quotes in Hindi  जरूर पसंद आया होगा. यदि आपको यह संग्रह पसंद आया है तो कृपया अम्बेडकर के सामाजिक विचार  से सम्बंधित इस पोस्ट को अपने मित्र और परिवारजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे.

हमें आशा है कि ये BR Ambedkar Quotes से सम्बंधित हमारा पोस्ट आपको पसन्‍द आये होगें. इसके अलावा अगर आपने अभी तक हमें सोशल मीडिया जैसे instagram और facebook पर फॉलो नहीं किया है तो जल्द ही कर लीजिये.

Exit mobile version